धमतरी. शिक्षक व प्राचार्य के रूप में लंबे समय सक्रिय रहने के बाद सेवानिवृत्त होने पर सोरिदभाट हाई स्कूल की प्राचार्य डॉ रचना मिश्र को शाला परिवार ने भावभीनी विदाई दी. इस अवसर पर उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे.
डा मिश्र का पुष्पगुच्छ, शाल श्रीफल से सम्मान किया गया. उन्हें एक अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया जिसमें उनके दीर्घकालिक शिक्षकों जीवन की उपलब्धियों का स्मरण किया गया है. इस अवसर पर शाला परिवार ने उनके सरल सहज व्यवहार. ईमानदारी व समय पाबंद होने को याद किया.
उल्लेखनीय है कि डा. मिश्र सुप्रसिद्ध साहित्यकार नारायण लाल परमार व इंदिरा परमार की पुत्री हैं.
