– देर रात तक जमे रहे श्रोता
– मुकेश का वो गीत भी गाया गया जो रिलीज ही नहीं हुआ
– तेलुगू गीत ने मचाई धूम
रायपुर। स्वर प्रयास म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शुक्रवार 10 अप्रैल को मायाराम सुरजन हॉल में संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
शाम 6.30 बजे शुरू हुआ सुरों का यह सफर आधी रात तक चलता रहा.
डायरेक्टर सुनील जॉर्ज और को-डायरेक्टर अरुप मजुमदार ने बताया कि इसमें नए-पुराने हिंदी फिल्मी गीतों की प्रस्तुति को श्रोताओं ने बहुत प्यार दिया.
इसमें ईरा पंत, बबलू नारायण, अफशां कुरैशी, सुब्रतो चौधरी, श्रीदेवी मूर्ति, संजय रॉय, सुदीप दत्ता, संगीता डे, खुशबू-महक, शमीम कुरैशी, नफीसा, सुमित दत्ता, सुनील पांडेय अरूप मजुमदार सुनील जार्ज ने सुपरहिट गीतों को अपनी आवाज दी।
कार्यक्रम का आकर्षण रहीं जुड़वां बहनें खुशबू-महक जिन्होंने फिल्म रोजा के मशहूर गीत कहना ही क्या को अपनी आवाज दी. इस प्रस्तुति पर देर तक तालियां बजती रहीं.
सुदीप दत्ता ने एक तेलुगू गीत गाकर माहौल को एक नया रंग दे दिया.
कार्यक्रम में लता मंगेशकर किशोर कुमार मोहम्मद रफी हेमंत कुमार अभिजीत पीनाज मसानी अल्का याज्ञनिक जगजीत सिंह मेंहदी हसन येशुदास जैसे नामचीन फनकारों के गीत पेश किए गए.
डायरेक्टर सुनील जार्ज ने बताया कि सुरीले गीतों का यह सफर जारी रहेगा.
