रायपुर. मायाराम सुरजन हाल में 2 मई की शाम सुरों से सजेगी. प्रयास म्यूजिकल ग्रुप इस दिन नए पुराने हिंदी फिल्मी गीतों की प्रस्तुति देगा. संस्था के डायरेक्टर संजीव ठाकुर ने बताया कि यह हमारी पहली प्रस्तुति है. इसमें इरा पंत, अरूप मजुमदार, सुनील जार्ज, सुब्रत चौधरी, अफशां कुरैशी, शमीम कुरैशी, स्वागता डे, संगीता डे, बबलू नारायण, सुदीप दत्ता, सुमित दत्ता, केआर संतोष कुमार, श्रीदेवी मूर्ति अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. कार्यक्रम शाम 6.30 बजे प्रारंभ होगा.
