रायपुर. प्रेस क्लब रायपुर में 1 मई से ग्रीष्मकालीन महिला एवं बाल चित्रकला शिविर प्रारंभ हो गया है. इसमें नरेश वाढेर, जयश्री भगवानानी, सुनीता द्विवेदी, सुजाता राजिमवाले, रजनीश वर्मा, रुचि तिवारी बच्चों को चित्रकला की बुनियादी बातें सिखा रहे हैं.
आयोजक संस्था आर्ट होम के संस्थापक संचालक नरेश वाढेर ने बताया कि अभी रजिस्ट्रेशन जारी है. शिविर स्थल पर 8 से 9.30 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है.
शिविर के समापन पर बच्चों की बनाई तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी.
