- पुरानी बस्ती के छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भवन में हुआ आयोजन
रायपुर। राजधानी के पत्रकारों ने शनिवार की शाम गायकी के ऐसे रंग बिखेरे कि श्रोता देर रात तक कुर्सी से जमे रहे है। कौशल स्वर्णबेर के संयोजन में भोर एक सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग मीडिया संस्थानों के 30 से ज्यादा पत्रकारों ने नए-पुराने सदाबहार नगमे पेश किए।
पुरानी बस्ती स्थित छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज भवन में कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई. इसके बाद दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई. हाल ही में उनका निधन हो गया था।
सबसे पहले मुकेश वर्मा ने प्रथम पूज्य भगवान गणेश की आरती प्रस्तुत की. विभाष झा ने मेरे नैना सावन भादो की बेहतरीन प्रस्तुति के साथ गीतों के सफर की शुरुआत की. धीरज मिश्रा ने कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है गीत से इसे आगे बढ़ाया.
दीपक पांडेय ने ओ हंसिनी, जगजीत सिंह ने दिल का फसाना, मुकेश वर्मा ने किसी बात पर मैं किसी से खफा हूं, सुरेश वैष्णव ने तौबा ये मतवाली चाल, राहुल सिन्हा ने नजराना भेजा किसी ने प्यार का, आकांक्षा दुबे ने दिल दीवाना बिन सजना के माने ना, राजकुमार सोनी ने चला जाता हूं किसी की धुन में, गंगेश द्विवेदी ने क्या हुआ तेरा वादा, अमिताभ दुबे ने आने वाला पल जाने वाला है, दामू आंबेडारे ने तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है जैसे गीतों को अपनी आवाज दी। अख्तर हुसैन ने मेरे दिल ने तड़प के, अंकित मिश्रा ने बदन पे सितारे लपेटे हुए, कौशल तिवारी ने तुम भी चलो हम भी चलें, सरिता दुबे ने ऐ दिल मुझे बता दे, तू किसपे आ गया है, संजीव दीवान ने चंदा ओ चंदा पर अपनी गायकी के जलवे बिखेरे। निकष परमार ने हम तुझसे मोहब्बत करके सनम, शिवशंकर सोनपिपरे ने एक अजनबी हसीना से, हेमंत डोंगरे ने भोले ओ भोले, एस बी द्विवेदी ने हमने जफा न सीखी जैसे नगमे पेश किए. विक्रम साहू ने रामजी की निकली सवारी गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रवण शर्मा ने मेरी तमन्नाओं की तकदीर तुम संवार दो गाकर स्व मुकेश की याद ताजा कर दी. मंच संचालन राहुल सिन्हा और आकांक्षा दुबे ने किया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़ी गीतों पर भी झूमे श्रोता
अरुण बागड़े ने छत्तीसगढ़ी गीत ऐ गोरी तोर लाली बिंदिया पर खूब तालियां बटोरीं। अजय रघुवंशी ने मोर पड़की मैना गाकर छत्तीसगढ़ी के रंग बिखेरे।
