रायपुर| ‘आधुनिक संस्कृति में भारतीय गौवंश का महत्व और भारतीय देशी नस्लों की श्रेष्ठता’ विषय पर 17 व 18 जनवरी को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर (मध्यप्रदेश) में किया गया है। इस कार्यशाला में मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) का आमंत्रित किया गया है। इस कार्यशाला में डॉ. जैन जैविक खेती पर अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम में 100 से अधिक वैज्ञानिकों और डॉक्टरों, 200 से अधिक गौशाला संचालेकों और किसानों, 300 से अधिक छात्रों की सहभागिता रहेगी। कार्यशाला में गौरक्षा अभियान से जुड़े विश्व हिन्दू परिषद् एवं संघ के केंद्रीय व क्षेत्रीय दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
