रायपुर. राजधानी में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिए आरिज़ खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 11 श्रेणी में फाइनल मुकाबले में जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया आरिज़ खान पिता मोहम्मद शाहिद खान का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मिनी सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है इस उपलब्धि से परिवार मित्रों खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है देश प्रदेश का नाम रौशन करने पर प्रदेश के गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों ने मुबारक बाद और अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं
