कार्तिक का पावन महीना हमें एक बहुत सुंदर संदेश देता है। दीपावली पर गोबर के दीपक, गोवर्धन पूजा पर गोबर, भाईदूज पर मंगल कामना और गौमाता की पूजा में दूध, घी एवं पंचगव्य का महत्व हम श्रद्धा से स्वीकार करते हैं।लेकिन एक प्रश्न स्वयं से पूछें—जिस गौमाता के गोबर में हमें शुभता, गोमूत्र में प्राकृतिक उपयोगिता, दूध में पोषण और घी में पवित्रता दिखाई देती है, क्या उसके प्रति हमारा प्रेम केवल त्योहारों तक ही सीमित रहना चाहिए?गौमाता मानो हमें संदेश दे रही हैं कि मुझे केवल पर्वों पर नहीं, अपने पूरे जीवन में स्थान दो।आइए, इस कार्तिक मास में एक संकल्प लें कि गौसेवा हमारी परंपरा ही नहीं, हमारी जीवनशैली बने। गौवंश की रक्षा करें, उसका सम्मान करें और उसके संरक्षण में अपना योगदान दें।त्योहारों का वास्तविक शुभ तभी है, जब उसका लाभ किसी असहाय जीव के जीवन तक पहुँचे।गौमाता का आशीर्वाद मांगने के साथ, आइए उनके जीवन की रक्षा का दायित्व भी निभाएं।इस कार्तिक मास में मनोहर गौशाला के गौ रक्षा एवं जीवदया अभियान से जुड़ें और दूसरों को भी जोड़ें।
गौसेवा ही प्रभुसेवा है।
– डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया)
प्रबंध न्यासी, मनोहर गौशाला
