रायबरेली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों रायबरेली के दौरे पर हैं। वे वहां चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वहां के हालात देखे। वहां के किसानों से मिले। उनसे खेती-किसानी की बात की।
बघेलने सोशल मीडिया पर लिखा है कि रायबरेली में किसान साथियों के साथ मुलाकात की। वे अपने खेतों पर साथ ले गए। गर्मी के मौसम में मीठा खरबूजा भी खिलाया। छुट्टा जानवरों की समस्या से पूरा उत्तर प्रदेश जूझ रहा है. घर का एक व्यक्ति हर वक्त खेतों पर रखवाली करता है।
