कांटाबांजी। प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों ओड़ीशा में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बारे में उन्होंने अपने अनुभव फेसबुक पर शेयर किए हैं।
उन्होंने लिखा है- नवीन पटनायक सरकार ने पश्चिम ओडिशा के साथ धोखा किया है। सरकार की अनदेखी के चलते क्षेत्र में रोजगार एक बड़ी समस्या है। इलाके से लाखों लोग छत्तीसगढ़ समेत दूसरे बड़े राज्यों में पलायन कर चुके हैं। समस्त ओडिशा का विकास ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता होगी। आज कांटाबांजी के बोंगामुंडा और सिंधेकेला में लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती संगीता कुमारी सिंहदेव, विधानसभा उम्मीदवार श्री लक्ष्मण बाग के लिए जनसंपर्क किया।
