रायपुर. प्रेस क्लब रायपुर में 1 मई से ग्रीष्मकालीन महिला एवं बाल चित्रकला शिविर चल रहा है. इसमें नरेश वाढेर, जयश्री भगवानानी, सुजाता राजिमवाले बच्चों को चित्रकला की बुनियादी बातें सिखा रहे हैं.
आयोजक संस्था आर्ट होम के संस्थापक संचालक नरेश वाढेर ने बताया कि शिविर के समापन पर बच्चों की बनाई तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी.
