रायपुर। 1 जून रविवार को मैथिल ब्राह्मण समाज के हार्मोनी म्यूज़िकल ग्रुप का संगीतमय कार्यक्रम मायाराम सुरजन हॉल में हुआ. ग्रुप के फाउंडर औऱ डायरेक्टर संजीव ठाकुर ने बताया की एक साल बाद यह उनकी दूसरी प्रस्तुति थी. इस कार्यक्रम में रायपुर के ग़ायक कलाकारों के अलावा भिलाई, दुर्ग, राजनांदगाँव, जगदलपुर, जबलपुर के गायक कलाकार शामिल थे. ठीक समय 6.30 शाम को शुरू हुए कार्यक्रम में शुरू से ही श्रोताओं की भीड़ रही.औऱ हॉल कार्यक्रम शुरू होने के कुछ समय के बाद से ही श्रोताओं से खचाखच भर गया. देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रोताओं ने एक से बढ़कर एक पुराने मधुर गीतों का आनंद उठाया. श्रोताओं ने सभी कलाकारों की ग़ायकी को ख़ूब सराहा.पूरा हॉल तालियों की आवाज़ से गूँजायमान रहा.
इस कार्यक्रम में ये प्रस्तुतियां रहीं-
संजीव ठाकुर — दूर है किनारा
मनीष झा- मेरा तो जो भी कदम है,
ऋतु मिश्रा- कितनी अकेली कितनी तन्हा,
निधि ठाकुर- पल भर में ये क्या हो गया
अजय ठाकुर- जवानियाँ ये मस्त मस्त बिन पिए
संध्या झा- बेताब दिल की तमन्ना
निशांत मिश्रा- ऐ मेरी जोहरा ज़बी
अंशुमान दत्त मिश्रा- ये हवा ये रात ये चांदनी
प्रेरणा झा- ज़रा सी आहट सी होती है
अभिलाषा ठाकुर- ऐसा समा ना होता
प्रतीक्षा ठाकुर- मोसे छल किये जाय
विकास ठाकुर- रात कली एक ख्वाब में आयी
प्रवीण ठाकुर- किसका रस्ता देखे
संगीता पाठक- मेरे दिल में इतनी सी
शक्ति मिश्रा- रजनीगंधा फूल तुम्हारे
समीर ठाकुर- सारा जमाना हसीनों का दीवाना
प्रवेश मिश्रा- ये क्या हुआ कैसे हुआ
आशीष झा- जाओ तुम चाहे जहाँ
ऐसे हिट गीतों की प्रस्तुति देकर गायकों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। हर प्रस्तुति पर जमकर तालियाँ मिलीं। मंच संचालन अपने शानदार अंदाज़ में शिप्रा ठाकुर औऱ शक्ति मिश्रा ने किया।
