रायपुर. हर साल की तरह इस बार भी रायपुर प्रेस क्लब में आर्ट होम संस्था का ग्रीष्मकालीन चित्रकला प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया है.
विख्यात चित्रकार जयश्री भगवानानी और नरेश वाढेर बच्चों को अलग अलग तरह की कला शैलियों की जानकारियां दे रहे हैं.
शिविर का समय सुबह 8 से 9:30 बजे तक है. इस दौरान आकर शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है.
