रायपुर. हर साल की तरह इस बार भी आर्ट होम संस्था ने चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है. प्रेस क्लब में चल रहे शिविर में बच्चे चित्रकला की बारीकियां सीख रहे हैं. उन्हें जयश्री भगवानानी, सुजाता राजिमवाले और नरेश वाढेर प्रशिक्षण दे रहे हैं. संस्था यह ग्रीष्मकालीन शिविर पिछले चालीस साल से लगा रही है.
